दिल्ली पुलिस ने दो अस्पतालों के सर्वर पर साइबर हमले की जांच शुरू की

नई दिल्ली, 13 जून (पीटीआई)

दिल्ली पुलिस ने शहर के दो अस्पतालों के सर्वर पर साइबर हमले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित परमानंद मल्टी-सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल और गुलाबी बाग स्थित एनकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के सर्वर 11 जून को हैक किए गए थे, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से हैकिंग को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पुलिस ने साइबर हमले की उत्पत्ति का पता लगाने और दोषियों की पहचान के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली है।

(पीटीआई)