दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

New Delhi: Union Home Minister Amit Shah visits Lok Nayak Hospital to meet victims of the blast near Red Fort, in New Delhi, Monday, Nov. 10, 2025. (PTI Photo)(PTI11_10_2025_000479B)

नई दिल्ली, 11 नवम्बर (पीटीआई) — केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को यहां लाल क़िले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेगा, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के डीजी सदानंद वसंत डेटे शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात वर्चुअली इस बैठक में शामिल होंगे।

अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि धमाके को लेकर वह शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे। एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा, “कल सुबह हम गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस धमाके का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।”

उन्होंने बताया था कि शीर्ष जांच एजेंसियाँ पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही हैं और लाल क़िले मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार में हुए इस धमाके की तह तक जाएँगी।

सोमवार शाम एक धीमी गति से चल रही कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पीटीआई

वर्ग : ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग : #स्वदेशी, #न्यूज़, दिल्ली ब्लास्ट: शाह करेंगे सुरक्षा समीक्षा बैठक