नई दिल्ली, 8 मार्च (भाषा)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 7.2 डिग्री अधिक है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
शनिवार को, शहर ने पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह में सबसे गर्म दिन का अनुभव किया, दिन का तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
आईएमडी ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है।
रविवार को सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम 5.30 बजे 29 प्रतिशत थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चला है कि शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रही।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। पीटीआई एसएचबी रुक रुक
Tag: #swadesi, #News, दिल्ली में दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, हवा की गुणवत्ता ‘खराब’

