दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया

Visakhapatnam: India's captain Harmanpreet Kaur and Sri Lanka's captain Chamari Athapaththu at the toss during the first Women's T20I cricket match between India and Sri Lanka, in Visakhapatnam, Andhra Pradesh, Sunday, Dec. 21, 2025. (PTI Photo)(PTI12_21_2025_000417B)

विशाखापत्तनम, 23 दिसंबर (पीटीआई): भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने पहले मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रही हैं, उनकी जगह स्नेह राणा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

श्रीलंका ने पिछले मैच की अपनी अंतिम एकादश को बरकरार रखा है।

टीमें:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरानी।

श्रीलंका: विश्मी गुनरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), माल्की मडारा, इनोका रणवीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।