नागपुरः नागपुर में एक पार्टी में शराब कम लाने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर दी।
पचपौली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बाबा बुद्धाजी नगर में हुई।
उन्होंने कहा, “वैशाली नगर के ताज नगर निवासी रमेश उर्फ वैद्य मुकुंदराव मसराम (40) को उसके दोस्त शंकर श्रीपद भाईसारे (48) ने पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि वह शराब कम लाया था, हालांकि उसे बड़ी मात्रा में पैसे दिए गए थे। घातक हमले में दो अन्य लोग भी शामिल थे।
अधिकारी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटीआई सीओआर बीएनएम
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, नागपुर में पार्टी के लिए कम शराब खरीदने पर शख्स की हत्या

