नोएडा में नाबालिग बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में तीन गिरफ्तार

नोएडा, 19 जून (पीटीआई) — उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सेक्टर 20 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून को तीन लोगों ने उसकी बेटी का घर से अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची जब घर लौटी तो उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अनिल, विक्रम और हरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान कोर्ट में दर्ज किया जा रहा है