नोएडा सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, किशोरी सुरक्षित बचाई गई

नोएडा, 5 जुलाई (पीटीआई) — उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर फंसी 15 वर्षीय एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने शुक्रवार को बताया कि यह आग बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के फ्लैट में एयर कंडीशनर में विस्फोट के कारण लगी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, जबकि 15 वर्षीय लड़की फ्लैट के अंदर थी।

चौबे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फ्लैट में फंसी लड़की को दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।

PTI COR NB VN VN