पंजाब बाढ़: दिल्ली मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on Sep. 4, 2025, Delhi CM Rekha Gupta at the launch of NDMC's 'Vikas Bhi, Virasat Bhi' campaign and a felicitation ceremony for teachers, in New Delhi. (@gupta_rekha/X via PTI Photo)(PTI09_04_2025_000154B) *** Local Caption ***

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री लेकर जाने वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया, “इन राहत सामग्रियों में दवाइयाँ, मच्छरदानी, फोल्डिंग खाट, खाद्य सामग्री, बिस्तर आदि शामिल हैं।”

गुप्ता ने आगे कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत का पालन करते हैं।” भाषा

श्रेणी: ताज़ा खबर

SEO टैग्स: #swadesi, #News, पंजाब बाढ़: दिल्ली मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई