पश्चिम दिल्ली के पंखा रोड पर दो बसें और एक कार आग में क्षतिग्रस्त

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEOS** New Delhi: Fire personnel douse flames after two buses and a car caught fire in the Janakpuri area, at Janakpuri, in New Delhi, Thursday, June 5, 2025. (PTI Photo) (PTI06_05_2025_000055B)

नई दिल्ली, 5 जून (पीटीआई)

पश्चिम दिल्ली के पंखा रोड पर गुरुवार सुबह आग लगने से दो बसें और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। तीनों वाहन सड़क किनारे एक साथ खड़े थे, जब एक बस में आग लगी और लपटों ने दूसरी बस और कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है