
नागपुर, 21 जनवरी (पीटीआई): न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण का मौका दिया है। वह काइल जैमीसन और जैकब डफी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।
भारत की ओर से श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को इस मैच में जगह नहीं मिली है।
न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद उतरी है।
टीमें:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
पीटीआई
ATK APS APS
