पीएम मोदी ने अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

**PTI's Best Photos of the Week** In this image received on Jan. 3, 2026, Prime Minister Narendra Modi during the inauguration of the exposition titled 'The Light and the Lotus: Relics of the Awakened One', at the Rai Pithora Cultural Complex, in New Delhi. The exposition showcases Buddha-linked Piprahwa relics, reliquaries and gem relics, recently repatriated to India. (PMO via PTI Photo)(PTI01_03_2026_000133B)(PTI01_04_2026_000234B)

नई दिल्ली, 8 जनवरी (पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को खनन उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत स्तब्ध करने वाला और दुःखद है। इस मार्मिक श्रद्धांजलि में आपके शोक की गहराई झलकती है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में निरंतर शक्ति और साहस मिले। ओम शांति।”

प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया अनिल अग्रवाल द्वारा अपने बेटे के निधन पर किए गए पोस्ट के जवाब में दी।

वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के बोर्ड सदस्य रहे अग्निवेश अग्रवाल स्कीइंग हादसे में घायल हो गए थे और अमेरिका में इलाज के दौरान स्वस्थ हो रहे थे, तभी बुधवार को उन्हें हृदयाघात हुआ, जिससे उनका निधन हो गया।

पीटीआई SKU DV DV