पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एशिया कप जीत पर बधाई दी

Rajgir: India's players during the national anthem at a Men's Hockey Asia Cup 2025 match between India and Malaysia, in Rajgir, Bihar, Thursday, Sept. 4, 2025. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI09_04_2025_000399B)

नई दिल्ली, 8 सितंबर (भाषा) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है।

मोदी ने बिहार सरकार और वहां की जनता की भी सराहना की, “जिनके प्रयासों से राजगीर ने एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी की और एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में उभरा है।”

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत पर बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है!”

उन्होंने कहा, “यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। कामना करता हूं कि हमारे खिलाड़ी और ऊँचाइयाँ हासिल करें और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ।”

दिलप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया और अगले साल होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

चार खिताबों के साथ भारत एशिया कप में दूसरा सबसे सफल देश बन गया है, जबकि पांच बार खिताब जीतकर कोरिया शीर्ष पर है।

भारत ने इससे पहले 2017 (ढाका), 2003 (कुआलालंपुर) और 2007 (चेन्नई) में खिताब जीता था।

यह खिताब जीत भारत की अगले साल होने वाले एफआईएच विश्व कप में सीधी एंट्री सुनिश्चित करता है, जो 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में संयुक्त रूप से आयोजित होगा।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एशिया कप जीत पर बधाई दी