
नई दिल्ली, 20 जून (भाषा) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देशभर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
मोदी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है।”
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”
मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और उन्होंने 2022 में पदभार ग्रहण किया था।
