पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर भारत और चीन ने की सैन्य वार्ता

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released on Aug. 31, 2025, Prime Minister Narendra Modi with Chinese President Xi Jinping and others during the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit at Tianjin Meijiang Convention Centre, in Tianjin, China. (PMO via PTI Photo) (PTI08_31_2025_000380B)

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा)। भारतीय और चीनी सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करते हुए उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का एक नया दौर आयोजित किया।

चीन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसने कहा कि 25 अक्टूबर को सीमा के भारतीय हिस्से में मोल्डो-चुशुल सीमा बैठक बिंदु पर कोर कमांडर स्तर की वार्ता का 23वां दौर आयोजित किया गया था।

बयान में कहा गया है, “दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा के पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन पर सक्रिय और गहन संवाद में लगे हुए हैं।

बैठक के बारे में भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्णय के अनुसार संवाद और बातचीत जारी रखने का फैसला किया।

बयान में कहा गया, “वे दोनों देशों के नेताओं द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संचार और बातचीत जारी रखने और चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति की रक्षा करने पर सहमत हुए। पीटीआई एमपीबी डीवी डीवी

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज

एसईओ: #swadesi, #News, भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर सैन्य वार्ता की