प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं

**EDS: FILE IMAGE** New Delhi: In this Wednesday, July 3, 2024 file photo, NCP leader Sunetra Pawar during the Parliament session, in New Delhi. A day after Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a plane crash, leaders of his party NCP on Thursday, Jan. 29, 2025 pushed for a state cabinet berth for his wife Sunetra. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_29_2026_000367B)

नई दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने वाली सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने के लिए शुभकामनाएं, यह जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजित दादा पवार के सपने को पूरा करेंगी।

अजीत पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक हवाई दुर्घटना में निधन हो गया। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष थे।

शनिवार को सुनेत्रा पवार को राकांपा विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें उपमुख्यमंत्री नामित किया गया। पीटीआई एसकेयू वीएन वीएन

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं