
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बातचीत की और उन्हें पद संभालने पर बधाई दी।
ताकाइची (64) हाल ही में शिगेरू इशिबा की जगह लेते हुए जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशीपूर्ण बातचीत हुई। उन्हें पद संभालने पर बधाई दी और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की, जिसमें आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और टैलेंट मोबिलिटी पर विशेष जोर रहा।”
उन्होंने कहा, “हम सहमत हैं कि भारत-जापान के मजबूत संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।” PTI SKU NB NB NB
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
SEO टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, पीएम मोदी ने जापान की नई समकक्ष साने ताकाइची से की बातचीत
