प्रधानमंत्री मोदी बिहार में रविवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो में शामिल होंगे

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released on Nov. 1, 2025, Prime Minister Narendra Modi with Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai visits an exhibition during the 'Chhattisgarh Rajat Mahotsav', organised to mark the 25th anniversary celebration of the formation of state, in Nava Raipur. (PMO via PTI Photo) (PTI11_01_2025_000337B)

पटना, 2 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पटना में एक ‘मेगा रोड शो’ में शामिल होंगे।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

यह पिछले साल के लोकसभा चुनावों के बाद पटना में प्रधानमंत्री का तीसरा रोड शो होगा। मोदी ने इस साल की शुरुआत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तुरंत बाद एक रोड शो किया था।

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रोड शो से पहले मोदी राज्य की राजधानी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री का रोड शो शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और ठाकुरबाड़ी रोड, बकरगंज से होकर गुजरेगा तथा गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर समाप्त होगा। बाद में शाम को मोदी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में अरदास करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने गठबंधन, एनडीए और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

गांधी बेगूसराय और खगड़िया में जनसभाएं करेंगे, जबकि शाह मुजफ्फरपुर और वैशाली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #News, प्रधानमंत्री बिहार में जनसभाएं, रोड शो रविवार