गुरुग्राम, 27 अक्टूबर (पीटीआई): आहिर समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने रविवार को फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के विरोध में यहां एक प्रमुख हाईवे को पैदल मार्च के जरिए जाम कर दिया।
सयुंक्त आहिर रेजिमेंट मोर्चा के बयान के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने खेड़की दुला टोल प्लाज़ा से दिल्ली बॉर्डर तक मार्च किया और फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर आहिर’ करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अगले महीने रिलीज होने जा रही यह युद्ध-आधारित फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला दर्रे की रक्षा करते हुए शहीद हुए 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 आहिर सैनिकों के बलिदान को उचित श्रेय नहीं देती।
मोर्चा के सदस्य अधिवक्ता सुबे सिंह यादव ने कहा,
“फिल्म का नाम बदला जाए, अन्यथा हम हरियाणा और जहां-जहां हमारा समुदाय रहता है, वहां इसकी रिलीज नहीं होने देंगे। यदि नाम ‘120 वीर आहिर’ नहीं रखा गया तो हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर फिल्म पर प्रतिबंध की मांग करेंगे।”
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी भी चल रही है।
पुलिस के अनुसार मार्च के कारण एनएच-48 पर करीब 1 किमी लंबा जाम लग गया।
पीटीआई COR ARB VN VN

