फ्रांस की संस्कृति मंत्री ने लूव्र संग्रहालय में चोरी की सूचना दी; संग्रहालय पूरे दिन के लिए बंद

पेरिस, 19 अक्टूबर (एपी): फ्रांस की संस्कृति मंत्री ने कहा कि रविवार को लूव्र संग्रहालय (Louvre Museum) में चोरी हुई है और इस कारण संग्रहालय को पूरे दिन के लिए बंद रखा जाएगा।

रचिदा दाती ने ‘X’ पर लिखा, “लूव्र संग्रहालय के खुलने के समय आज सुबह चोरी हुई।

लूव्र संग्रहालय ने कहा कि वह “असाधारण कारणों से” बंद रहेगा, हालांकि उसने चोरी के विवरण पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दाती ने कहा कि वह मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है

SEO टैग: #swadesi #News #LouvreMuseum #Robbery #Paris #RachidaDati #लूव्रसंग्रहालय #फ्रांस