भाजपा ने झारखंड सरकार से शहरी निकाय चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की

Ranchi: Former Jharkhand chief minister Champai Soren addresses media at his residence, in Ranchi, Friday, Dec. 26, 2025. (PTI Photo)(PTI12_26_2025_000302B) *** Local Caption ***

रांची, 18 जनवरी (पीटीआई) झारखंड भाजपा ने रविवार को राज्य सरकार से आगामी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव पार्टी आधार पर कराने और जल्द से जल्द चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी।

यह मांग राज्य भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में उठाई गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा मधु कोड़ा भी शामिल हुए।

भाजपा के प्रवक्ता अमित मंडल ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी यूएलबी चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मंडल ने पत्रकारों से कहा, “हमने सरकार से मांग की है कि चुनाव पार्टी आधार पर कराए जाएं और चुनाव की तिथियां जल्द से जल्द घोषित की जाएं।”

रांची नगर निगम सहित राज्य में शहरी निकाय चुनाव कई वर्षों से लंबित हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम इस महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है।

मंडल ने यह भी कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए कराए। इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई।”

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग मतपत्रों के जरिए चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।

पीटीआई SAN MNB