भारत के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना

Visakhapatnam: India's captain Harmanpreet Kaur and Sri Lanka's captain Chamari Athapaththu at the toss during the first Women's T20I cricket match between India and Sri Lanka, in Visakhapatnam, Andhra Pradesh, Sunday, Dec. 21, 2025. (PTI Photo)(PTI12_21_2025_000417B)

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (पीटीआई) श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्तू ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

भारत पांच मैचों की इस श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।

दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए। भारत ने अस्वस्थ जेमिमा रोड्रिग्स की जगह हरलीन देओल को शामिल किया, जबकि अरुंधति रेड्डी ने क्रांति गौड़ की जगह ली।

श्रीलंका ने माल्की मदारा और इनोका रणवीरा की जगह काव्या कविंदी और रश्मिका सेव्वांडी को टीम में शामिल किया।

भारतीय टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा, “जेमिमा रोड्रिग्स हल्के बुखार के कारण कमजोरी महसूस होने की वजह से तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति और रिकवरी पर करीबी नजर रखे हुए है।”

टीमें:

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरनी।

श्रीलंका: हसिनी परेरा, चमारी अथापत्तू (कप्तान), हर्षिता समराविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगाना (विकेटकीपर), माल्शा शहानी, रश्मिका सेव्वांडी, काव्या कविंदी, निमेषा मधुशानी।