भारत ने टॉस जीतकर दूसरे महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी

**EDS: RPT, REMOVES CAPTAIN IN CAPTION; THIRD PARTY IMAGE** In this image released on Jan. 30, 2026, Mumbai Indians’ Amelia Kerr, back left, celebrates with captain Harmanpreet Kaur, back centre, and Hayley Matthews, right, after taking the wicket of Gujarat Giants’ Anushka Sharma during a Women's Premier League (WPL) 2026 T20 International cricket match between Gujarat Giants and Mumbai Indians, at BCA Stadium, in Vadodara, Gujarat. (BCCI via PTI Photo) (PTI01_30_2026_RPT369B)

होबार्ट, 26 फरवरी (पीटीआई) : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को यहां दूसरे महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लगने के कारण मैदान पर नहीं उतरने वाली हरमनप्रीत ने कहा कि अब वह ठीक हैं।

उन्होंने टॉस के समय कहा, “अब मैं ठीक हूं, मेरे बाएं घुटने में… खेलते समय हल्की सी परेशानी हुई थी।”

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यूक्स निचली कमर में दर्द के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में निकोला कैरी को शामिल किया गया है।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबी लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनेबेल सदरलैंड, एश्ली गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चारणी, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा।

वर्ग: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज, भारत ने टॉस जीतकर दूसरे महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी