नई दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।
नई दिल्ली का यह कदम बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ हफ्ते पहले आया है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर हमने उच्चायोग और चौकियों में अपने अधिकारियों के आश्रितों को भारत लौटने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मिशन और सभी चौकियां खुली और चालू हैं। पीटीआई एमपीबी आरटी आरटी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, भारत ने बांग्लादेश में अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस लेने का फैसला किया

