मलयालम फिल्म निर्माता पर कोच्चि में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Chidambaram S Poduval

कोच्चि, 2 मार्च (भाषा)। सुपरहिट फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज “के निर्देशक चिदंबरम एस पोदुवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने कथित तौर पर 2022 में हुई एक घटना के संबंध में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद रविवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा कि यह घटना एलमकुलम में एक महिला के अपार्टमेंट में कथित रूप से घुसने और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने से संबंधित है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए एक नोटिस जारी किया जाएगा।

चिदंबरम ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने दो हिट फिल्मों-Jan.E.Man (2021) और मंजुम्मेल बॉयज़ (2024) का निर्देशन किया है। पीटीआई टीबीए टीबीए आरओएच

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज़

#swadesi, #News, मलयालम फिल्म निर्माता पर कोच्चि में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज