मस्क ने अपने रॉकेट और एआई कारोबारों को एक कंपनी में किया विलय, इस साल संभावित आईपीओ से पहले

Elon Musk sits during a dinner with President Donald Trump and Saudi Arabia's Crown Prince Mohammed bin Salman in the East Room of the White House, Tuesday, Nov. 18, 2025, in Washington. AP/PTI(AP11_19_2025_000006B)

न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (एपी): अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस साल प्रस्तावित बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले अपने अंतरिक्ष अन्वेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े कारोबारों को एक ही कंपनी में शामिल करने का फैसला किया है।

उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने xAI का अधिग्रहण कर लिया है। इस कदम का उद्देश्य रॉकेट और एआई कारोबार में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पकड़ को और मजबूत करना है।

इस सौदे के तहत मस्क के कई उपक्रमों को एक साथ लाया जाएगा, जिनमें उनका एआई चैटबॉट ग्रोक, सैटेलाइट संचार कंपनी स्टारलिंक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) शामिल हैं।

मस्क पहले भी कई बार ऐसी तकनीक के विकास की आवश्यकता पर जोर दे चुके हैं, जिससे डेटा सेंटर अंतरिक्ष में संचालित किए जा सकें। माना जा रहा है कि संयुक्त कंपनी के गठन से इस लक्ष्य को हासिल करना और आसान हो सकता है। (एपी)

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, मस्क ने रॉकेट और एआई कारोबारों का विलय