मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 फरवरी (पीटीआई) संदिग्ध दहेज हत्या के एक मामले में यहां एक महिला का शव उसके ससुराल के घर में छत से लटका हुआ मिला, पुलिस ने शुक्रवार को बताया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम मीरापुर थाना क्षेत्र के नगला खापेड़ गांव में हुई इस घटना के संबंध में महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महिला के पिता संजय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी रितु की हत्या उसके ससुराल वालों ने इसलिए कर दी क्योंकि उनका परिवार दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को छत से लटका दिया गया।
क्षेत्राधिकारी (जानसठ) रुपाली राव ने संवाददाताओं को बताया कि रितु के पति विनीत और उसके ससुर बिट्टू समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संजय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रितु की शादी 3 जुलाई 2025 को विनीत से हुई थी और उसे दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत से लटका दिया। पीटीआई सीओआर एनएवी डीआईवी डीआईवी
Category: Breaking News
SEO Tags: #swadesi, #News, Woman’s body found at in-laws’ house in Muzaffarnagar, husband among 5 booked

