
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को होली की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने एक संदेश में कहा कि होली खुशी और उत्सव का त्योहार है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कहा, “यह त्योहार समाज में प्रेम और आशा फैलाता है और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है। मुर्मू ने कहा कि होली विविधता में एकता का भी प्रतीक है।
राष्ट्रपति ने कहा कि होली के रंग सभी के जीवन में खुशी लाए और हम मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
संदेश के अनुसार, मुर्मू ने इस अवसर पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीटीआई एकेवी आरएचएल
Category: ब्रेकिंग न्यूज़ एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, मुर्मू ने होली की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी
