शिलांगः मेघालय के री-भोई जिले में भारी बारिश के साथ आए तूफान से 5,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 1,000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
री-भोई के उपायुक्त अभिलाष बरनवाल ने कहा कि सोमवार रात जिले में एक शक्तिशाली तूफान और भारी बारिश हुई।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में उमलिंग और जिरांग प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले गांव शामिल हैं।
बरनवाल ने कहा कि कम से कम 1,028 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 5,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, हालांकि यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ क्षेत्रों से रिपोर्ट आना बाकी है।
उन्होंने कहा कि तूफान ने पशुधन और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
हालांकि, अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को खाद्य पदार्थ, गर्म कपड़े, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित राहत सामग्री वितरित की है। पीटीआई J.O.P. आरबीटी
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, री-भोई, मेघालय में तूफान, भारी बारिश के कारण 1,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

