मेडिकल कॉलेज का बंद होना गलत, अन्यायपूर्ण: फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah

श्रीनगर, 8 जनवरी (पीटीआई)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को बंद किया जाना “गलत” है और यह छात्रों के साथ “अन्याय” है।

अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह गलत है। यह निश्चित रूप से अन्याय है।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें “हमारा देश जिस दिशा में जा रहा है, उसे देखकर दुख होता है।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख ने यह प्रतिक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) द्वारा न्यूनतम मानकों का पालन न करने के कारण श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दी गई मान्यता वापस लेने के फैसले पर दी।

एमएआरबी ने कहा है कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र की काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जम्मू-कश्मीर के अन्य मेडिकल संस्थानों में सुपरन्यूमेरेरी (अतिरिक्त) सीटों पर समायोजित किया जाएगा।

यह आदेश हाल ही में गठित संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद आया, जो भाजपा समर्थित दक्षिणपंथी संगठनों का एक समूह है। समिति ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश रद्द करने और माता वैष्णो देवी में आस्था रखने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से सीटें आरक्षित करने की मांग की थी।

पीटीआई SSB PRK PRK

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, मेडिकल कॉलेज बंद होना गलत अन्याय फारूक अब्दुल्ला