काहिरा, 23 दिसंबर (एपी): यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और ईरान समर्थित हूती समूह के बीच यमन युद्ध के दौरान हिरासत में लिए गए करीब 2,700 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बन गई है। यह जानकारी सऊदी और हूती अधिकारियों ने दी।
सऊदी अरब के राजदूत मोहम्मद अल-जाबिर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि यह समझौता यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की निगरानी में किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता “सभी कैदियों को उनके परिवारों के पास लौटने में सक्षम बनाएगा।”
हूती समूह की राष्ट्रीय कैदी मामलों की समिति के प्रमुख अब्दुलकादिर अल-मुर्तदा और हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुसलाम के अनुसार, रिहा किए जाने वाले कैदियों में सऊदी अरब और सूडान के नागरिक भी शामिल होंगे।

