नई दिल्ली, दिल्ली, भारत – बिजनेस वायर इंडिया वैश्विक मोबाइल ब्रांड TECNO, जो अपनी इनोवेशन और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए यूज़र्स को सशक्त बनाने के लिए जाना जाता है, ने अपने नवीनतम इनोवेशन – POVA Curve 5G की पहली बिक्री की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। खासतौर पर उन भारतीय यूज़र्स के लिए तैयार किया गया यह फोन, जो पावर, पर्सनैलिटी और परफॉर्मेंस चाहते हैं – यह फोन अगली पीढ़ी की तकनीक को स्टारशिप-प्रेरित कर्व्ड बॉडी में पेश करता है।
TECNO POVA Curve 5G की पहली बिक्री 5 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो फ्लिपकार्ट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी। 6GB + 128GB वेरिएंट केवल फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट ऑफलाइन स्टोर्स पर 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इस सेल में कई रोमांचक लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे – जिसमें निश्चित गिफ्ट्स, रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल या स्कूटर जीतने का मौका, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सटेंडेड वारंटी, और 10 महीने तक नो कॉस्ट EMI विकल्प शामिल हैं – जिससे यूज़र्स मात्र 57 रुपये/दिन में POVA Curve 5G के मालिक बन सकते हैं।
POVA Curve 5G, TECNO के 3 स्तंभों – बेस्ट डिज़ाइन, बेस्ट AI, और बेस्ट सिग्नल – पर बना एक ट्रिपल ट्रीट है। इसकी सुपर स्लिम 7.45mm प्रोफाइल और साइंस फिक्शन जैसी कर्व्ड स्क्रीन इसे आकर्षक बनाती है। 93.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, वेट-हैंड टच सपोर्ट, और मैजिक सिल्वर, नियॉन सियान, और गीक ब्लैक जैसे शानदार रंग – इसे उतना ही स्टाइलिश बनाते हैं जितना यह स्मार्ट है।
अंदर की बात करें तो, POVA Curve 5G अपने सेगमेंट में पहली बार एडवांस्ड AI फीचर्स लाता है, जिन्हें भारतीय यूज़र्स के लिए खासतौर पर ट्यून किया गया है। इसमें मल्टी-लिंगुअल सपोर्ट, वॉयस इनपुट, स्मार्ट रिप्लाई, और कुछ अनोखे फीचर्स – जैसे AI वॉयसप्रिंट सप्रेशन, ऑटो कॉल आंसरिंग, और कॉल असिस्टेंट शामिल हैं, जो आपके व्हाट्सएप कॉल समरी और रियल-टाइम ट्रांसलेशन को संभालता है। अगर आप ऐसी जगह हैं जहां नेटवर्क नहीं है? चिंता की कोई बात नहीं – TECNO भारत का पहला नो नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर लाया है, जिससे आप कम सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी जुड़े रह सकते हैं।
इस वादे को निभाते हुए कि आपका अनुभव कभी बाधित न हो, POVA Curve 5G हर जगह बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है। TECNO के इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम के कारण, यह फोन 86.5% एंटीना कवरेज, VoWiFi ड्यूल पास, और रियल-टाइम सिग्नल ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है – जिससे कॉल्स क्लियर और स्ट्रीमिंग स्मूथ रहती है, चाहे आप भीड़भाड़ वाले मेट्रो में हों या शांत गाँव में। 5500mAh की TÜV राइनलैंड-प्रमाणित बैटरी, जो 1800 से अधिक चार्ज साइकिल्स तक चलती है, और फास्ट चार्जिंग – 15 मिनट में 50% और 45 मिनट में फुल चार्ज – इसे लगातार चलते रहने वालों के लिए परफेक्ट बनाती है।
अपराजेय पावर और निर्बाध कनेक्टिविटी के साथ, POVA Curve 5G न सिर्फ़ समय के साथ चलता है, बल्कि उससे आगे रहता है, हर पल को पावर देता है।
फ्लिपकार्ट पर खरीदने का लिंक: http://bit.ly/4kCmJ1H
TECNO के बारे में:
TECNO एक इनोवेटिव, AI-ड्रिवन टेक्नोलॉजी ब्रांड है, जिसकी उपस्थिति 70 से अधिक बाज़ारों में है। यह ब्रांड समकालीन डिज़ाइन और नवीनतम तकनीकों के संपूर्ण एकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज TECNO अपने AI-पावर्ड प्रोडक्ट्स का व्यापक इकोसिस्टम पेश करता है – जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट वियरेबल्स, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट गेमिंग डिवाइसेज़, HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अपने ब्रांड एसेंस “Stop At Nothing” के साथ, TECNO लगातार अत्याधुनिक तकनीकों और AI-ड्रिवन अनुभवों को अपनाने में अग्रणी बना हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए TECNO की आधिकारिक वेबसाइट देखें:
छवि देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
TECNO POVA Curve 5G Sale Kicks Off Tomorrow 12 PM
(डिस्क्लेमर: उपरोक्त प्रेस रिलीज़ बिजनेस वायर इंडिया के साथ एक व्यवस्था के तहत आई है और पीटीआई इसकी संपादकीय जिम्मेदारी नहीं लेता।)
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
SEO टैग्स: #swadesi, #News, Get Ready TECNO POVA Curve 5G Sale Kicks Off Tomorrow 12 PM on Flipkart and Stores Near You
वर्तमान तिथि: बुधवार, 4 जून 2025, 2:03 अपराह्न IST

