बलिया (उत्तर प्रदेश), 8 जनवरी (पीटीआई) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम बांसडीह–सहतवार मार्ग पर सहतवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरहिया मोड़ के पास हुआ।
मोटरसाइकिल फिसलकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे सूर्यपुरा गांव निवासी पंचरत्न प्रजापति (48) और धीरेंद्र कपाड़िया (49) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय प्रजापति, कपाड़िया के साथ बैरिया से अपने घर लौट रहे थे।
पीटीआई COR ABN ARI

