यूपी: लापता बालक का शव सरयू नदी में मिला

Deadbody

बलिया (उत्तर प्रदेश), 1 फरवरी (पीटीआई)

यहां एक गांव से करीब एक सप्ताह से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नाविकों ने शनिवार शाम भोज छपरा गांव के पास नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए उसके चाचा की शिकायत पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सहतवार थाने के प्रभारी (एसएचओ) अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान सिंगाही गांव निवासी अभिषेक कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएचओ के अनुसार, बालक के चाचा गणेश प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिषेक 25 जनवरी को शाम करीब चार बजे घर से लापता हो गया था और परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पीटीआई सीओआर एबीएन एसकेवाई एसकेवाई

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, UP: Missing boy’s body found in Sarayu river