रथ यात्रा: पुरी में श्रद्धालुओं ने रथ खींचना फिर शुरू किया

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released by @dpradhanbjp via X on June 27, 2025, Union Minister Dharmendra Pradhan during the annual Rath Yatra festival, in Puri. (@dpradhanbjp via PTI Photo) (PTI06_27_2025_000188B)

पुरी, 28 जून (पीटीआई) पुरी में 27 जून की रात को रथ यात्रा रोक दिए जाने के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं ने नए उत्साह के साथ भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचना शुरू कर दिया।

रथों को शुक्रवार की शाम तक देवताओं की मौसी माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर पहुंचना था। लेकिन भगवान बलभद्र का तलध्वज रथ एक मोड़ पर फंस गया, जिससे अन्य दो रथ आगे नहीं बढ़ पाए।

देवताओं के रथों को कड़ी सुरक्षा के बीच रात भर सड़क पर ही रखा गया।

‘जय जगन्नाथ’ के नारे के बीच शनिवार सुबह करीब 10 बजे रथ खींचने का काम फिर से शुरू हुआ।

पवित्र नगरी में रात बिताने वाले हजारों श्रद्धालु घंट-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच रथ खींचने में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रथ अब गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं, जो 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से करीब 2.6 किलोमीटर दूर है। पीटीआई आम आम एनएन


श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग: #स्वदेशी, #समाचार, रथ यात्रा: पुरी में भक्तों ने रथ खींचना फिर से शुरू किया