जयपुर, 14 फरवरी (पीटीआई) राजस्थान के चाकसू में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-52) पर एक कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।
चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि हादसा चाकसू के तिगरिया मोड़ के पास हुआ। मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रही कार चालक को कथित तौर पर झपकी आ जाने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक मध्य प्रदेश के निवासी थे।
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना राहत दल मौके पर पहुंच गए।
मेघवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। पीटीआई एजी एमपीएल एमपीएल
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग: #swadesi, #News, राजस्थान: कार चालक को नींद आने से ट्रेलर ट्रक में घुसी कार; 5 की मौत

