
नई दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी देश की प्रगति को अस्थिर करने के लिए ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है और भारत विरोधी ताकतों के हाथों ‘कठपुतली’ की तरह काम कर रही है।
यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार एक “समझौता करने वाला परिवार” है और कांग्रेस एक “समझौता करने वाली राजनीतिक पार्टी” है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “गांधी परिवार ने हमेशा देश के हित से समझौता किया है, जिसकी शुरुआत पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से हुई है।
गोयल ने आरोप लगाया कि गांधी ने भारत विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर “राष्ट्रीय हित” से समझौता किया है।
मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी और उनकी पार्टी भारत विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली की तरह काम करते हुए देश की प्रगति को अस्थिर करने के लिए “तुच्छ राजनीति” कर रही है।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं। पीटीआई पीके जेडएमएन
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज़
