रियल मैड्रिड ने डियोगो जोटा और आंद्रे सिल्वा को श्रद्धांजलि में गलत खिलाड़ी का फोटो दिखाने पर माफी मांगी

Spanish police say Liverpool player Diogo Jota and his brother have died in a car accident in Spain

मैड्रिड, 24 नवंबर (AP) रियल मैड्रिड ने एक वीडियो श्रद्धांजलि में गलत खिलाड़ी की तस्वीर दिखाने के बाद माफी मांगी है। यह श्रद्धांजलि डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा को दी जा रही थी, जिनकी जुलाई में स्पेन में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

सिल्वा की फोटो दिखाने के बजाय, मैड्रिड ने अपनी जनरल असेंबली के दौरान एल्चे खिलाड़ी आंद्रे दा सिल्वा की तस्वीर का उपयोग कर लिया।

मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने कहा, “संस्थागत वीडियो में एक त्रुटि हुई थी। हम माफी मांगते हैं, यह एक मानवीय गलती थी।”

मैड्रिड ने इसके बाद रविवार को स्पेनिश लीग में एल्चे के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। (AP) UNG