
नई दिल्ली, 9 फरवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की रूस के तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कथित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सरकार के दृष्टिकोण में एक छेद है।
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पूरी सरकार’ के दृष्टिकोण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
उन्होंने जयशंकर, गोयल और हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए कहा, “रूस के तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर-वाणिज्य मंत्री कहते हैं कि विदेश मंत्री से पूछिए, विदेश मंत्री कहते हैं कि वाणिज्य मंत्री से पूछिए, और पेट्रोलियम मंत्री अन्य मुद्दों में व्यस्त हैं।
रमेश ने एक्स पर कहा, “यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ‘होल इन गवर्नमेंट” दृष्टिकोण है।
द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा पर शनिवार को दोनों पक्षों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों, विमान और विमान के पुर्जों, कीमती धातुओं, प्रौद्योगिकी उत्पादों और कोकिंग कोयले की 500 अरब डॉलर की खरीद का इरादा व्यक्त किया है।
अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 18 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बयान के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटाने का एक कार्यकारी आदेश भी जारी किया।
अमेरिका से आयात में अचानक उछाल के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में गोयल ने कहा कि आयात में किसी भी वृद्धि से किसानों और घरेलू उद्योग के हितों की रक्षा के लिए व्यापार समझौते में पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पीटीआई एएसके डीवी डीवी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, सरकार के दृष्टिकोण में छेदः रूसी तेल पर मंत्रियों की टिप्पणी पर कांग्रेस का कटाक्ष
