रूस का सैन्य विमान क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

In this image made from video provided by Russian Defense Ministry Press Service on Wednesday, Jan. 21, 2026, a Tu-95 strategic bomber of the Russian air force is seen through the cockpit glass dome during a patrol mission over the Sea of Japan. AP/PTI(AP01_21_2026_000548B)

मॉस्को, 1 अप्रैल (एपी) – रूस का एक सैन्य विमान कब्जे वाले क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह चालक दल के सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसियों ने बुधवार तड़के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था, जिसे रूस ने 2014 में यूक्रेन से अवैध रूप से अपने कब्जे में ले लिया था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे विमान से संपर्क टूट गया था।

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय का मानना है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई और विमान के साथ किसी तरह की “बाहरी छेड़छाड़” नहीं हुई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विमान एक चट्टान से टकरा गया। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसियों तास और आरआईए नोवोस्ती को दी गई।

एएन-26 एक सोवियत काल का सैन्य परिवहन टर्बोप्रॉप विमान है।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi #News #Russia #PlaneCrash