लखनऊ आवास पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया जनता दर्शन

लखनऊ, 1 सितंबर (पीटीआई): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में जनता से मुलाकात की।

एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता मेरा परिवार है, जनता का हर दुख मेरा अपना दुख है।”

उन्होंने कहा, “हर नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायपूर्ण समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।”

राज्यभर से आए आम लोग, किसान, व्यापारी, महिलाएं और बुजुर्ग इस जनसुनवाई में शामिल हुए और अपनी शिकायतें उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी शिकायतों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

बयान के अनुसार, सभी मामलों को तत्काल संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।

उपमुख्यमंत्री ने जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों को आम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बताया। पीटीआई

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, लखनऊ आवास पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया जनता दर्शन