लियोनेल मेसी की बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव, इंटर मियामी के ओपनर में उपलब्धता पर असर संभव

PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY::: New Delhi: Argentine footballer Lionel Messi during the 'GOAT India Tour 2025', at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Monday, Dec. 15, 2025. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI12_15_2025_000326B)(PTI12_15_2025_000439B)

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका), 12 फरवरी (एपी) इंटर मियामी के लियोनेल मेसी की बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है, जिससे 21 फरवरी को एलएएफसी के खिलाफ मौजूदा एमएलएस कप चैंपियन टीम के नियमित सत्र के पहले मैच में उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया है।

टीम ने बुधवार को इस चोट की घोषणा की।

एमएलएस के लगातार दो बार के मौजूदा एमवीपी मेसी ने पिछले सप्ताहांत इक्वाडोर में एक प्रीसीजन मैच में गोल किया था, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत के लगभग 12 मिनट बाद उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया — संभवतः हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण।

इंटर मियामी ने एक बयान में कहा, “प्रशिक्षण में उनकी क्रमिक वापसी आने वाले दिनों में उनकी चिकित्सीय और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगी।”

इस चोट का मतलब यह भी है कि जो मुकाबला इंटर मियामी का प्रीसीजन का अंतिम मैच होना था, वह अब उसके एमएलएस ओपनर के लगभग एक सप्ताह बाद खेला जाएगा। इंटर मियामी 26 फरवरी को प्यूर्टो रिको के बायामोन में इक्वाडोरियन क्लब इंडिपेंडिएंते डेल वाले का सामना करेगा, और उस दौरे के तहत एक ओपन प्रैक्टिस सत्र भी निर्धारित है। (एपी) यूएनजी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, Lionel Messi has a strained left hamstring, could affect availability for Inter Miami”s opener