विवाद में सात दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Two held for damaging seven two-wheelers over dispute

नागपुर, 25 फरवरी (भाषा) नागपुर शहर के महल इलाके में खड़े सात दोपहिया वाहनों को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे गांधी गेट के पास हुई, जिससे दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी की डंडों से लैस लगभग 12 युवाओं ने दोपहिया वाहनों की हेडलाइट्स, इंडिकेटर और मडगार्ड्स को तोड़ दिया, जिससे लगभग 19,000 रुपये का नुकसान हुआ।

यह घटना मुख्य आरोपी और एक अन्य युवक के बीच एक लड़की के साथ उसके संबंधों को लेकर हुए विवाद का नतीजा थी।

मुख्य आरोपी मंगेश गवारे (24) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वह ऐसा करने में विफल रहा, तो उसने इलाके में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके दो सहयोगियों स्वरूप डोंगरे और ऋषभ खरे को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस गावरे को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पीटीआई सीओआर एनपी

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, विवाद को लेकर सात दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार