काहिरा, 15 नवंबर (भाषा)। भारतीय निशानेबाज 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कोई पदक हासिल नहीं कर सके जबकि ओलंपियन गुरप्रीत सिंह शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में नौवें स्थान पर रहे।
चीन की याओ कियानक्सुन ने अपनी प्रभावशाली दौड़ जारी रखते हुए ओलंपिक शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्वर्ण और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में रजत के साथ अपना तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
स्विट्जरलैंड के एड्रियन शॉब पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन बने।
भारत तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि चीन ने 12 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य और कोरिया ने सात स्वर्ण और तीन-तीन रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
पुरुषों की स्पर्धा में गुरपीत ने कुल 571-14 x का स्कोर कर नौवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अन्य निशानेबाज उदयवीर सिद्धू और राजकंवर सिंह संधू क्रमशः 561-9 x और 559-6 x के स्कोर के साथ 23वें और 24वें स्थान पर रहे।
दक्षिण कोरिया के योंगजे चो ने रजत जबकि यूक्रेन के पावलो कोरोस्टिलोव ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में, परीशा गुप्ता 556-11 x के स्कोर के साथ भारतीय निशानेबाजों में सबसे अधिक 10वें स्थान पर रही। शिखा चौधरी ने 555-11 x के साथ 12वां स्थान हासिल किया जबकि अगम ग्रेवाल ने 547-9 x के साथ 19वां स्थान हासिल किया। पीटीआई एटीके एसएससी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, विश्व चैंपियनशिपः भारतीय निशानेबाज स्टैंडर्ड पिस्टल में पदक से चूक गए

