शक्तिशाली 6.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी अफगानिस्तान

काबुल, 3 नवम्बर (एपी) — अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में रविवार देर रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खुल्म से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर बताई गई है। यूएसजीएस के अनुसार यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 12:59 बजे आया।

इससे पहले, 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की मौत हुई थी, यह जानकारी तालिबान सरकार ने दी थी।

(एपी) एससीवाई एससीवाई

श्रेणी: ताज़ा ख़बर

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, शक्तिशाली 6.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी अफगानिस्तान