शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार

New Delhi: The India Gate shrouded in a layer of smog as people make their way during a cold winter morning, at Kartavya Path, in New Delhi, Wednesday, Dec. 24, 2025. The national capital's Air Quality Index (AQI) moved to 'very poor' from 'severe' on Tuesday, according to the Central Pollution Control Board (CPCB).(PTI12_24_2025_000064B)

नई दिल्ली, 8 जनवरी (पीटीआई) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गुरुवार सुबह हल्का सुधार दर्ज किया गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही।

आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार सुबह यह 336 था। बुधवार को दिल्ली की 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता 289 रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.1 डिग्री कम है।

अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

पीटीआई BM DV DV