शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, तीन महीने का सूखा दौर खत्म

Doda: A man walks through snow amid fresh snowfall at Bhaderwah, in Doda district, Jammu and Kashmir, Friday, Jan. 23, 2026. (PTI Photo) (PTI01_23_2026_000008B)

शिमला, 23 जनवरी (पीटीआई) तीन महीने के लंबे शुष्क दौर के बाद शुक्रवार को शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

राज्य के एक अन्य प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली सहित हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। शिमला प्रशासन ने एक परामर्श जारी करते हुए लोगों से मौसम साफ होने तक वाहन न चलाने की अपील की है।

प्रशासन ने बताया कि चोपल सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण चोपल–देहा सड़क अवरुद्ध हो गई है।