शिवकुमार दिल्ली में पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Kasaragod: Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan, Karnataka Deputy Chief Minister DK Shivakumar and others during the Samastha Centenary Conference, in Kasaragod, Kerala, Sunday, Feb. 8, 2026. Samastha Kerala Jamiyyatthul ul-Ulama, commonly known as Samastha, is an association of eminent Sunni scholars who enjoy the highest support base among Kerala Muslims. (PTI Photo) (PTI02_09_2026_000023B)

बेंगलुरु, 10 फरवरी (पीटीआई) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार मंगलवार को नई दिल्ली जाकर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे दिल्ली बुलाने वाले पार्टी नेताओं से मैं मुलाकात करूंगा। इस दौरान मैं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी. आर. पाटिल और कानूनी सलाहकारों से भी मिलूंगा।”

यह पूछे जाने पर कि क्या शीर्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाया है, शिवकुमार ने कहा, “मैं जिन लोगों से मिलने जा रहा हूं, उनके नामों का खुलासा नहीं कर सकता। आप इतनी जिज्ञासा क्यों दिखा रहे हैं? मैं सिर्फ उपमुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी हूं। 10 मार्च को केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में मेरे छह साल पूरे हो जाएंगे और पार्टी सांसदों व नेताओं से मिलना मेरा कर्तव्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने पार्टी नेताओं से लगातार मिलता रहता हूं और अपनी परेशानियां, दुख, खुशी और आकांक्षाएं साझा करता हूं।”

अपने दिल्ली दौरे को ऐसे समय में लेकर सवाल पूछे जाने पर, जब उनके विभाग की प्री-बजट बैठकें निर्धारित हैं, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से अनुमति लेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सिंचाई विभाग के अध्यक्ष भी हैं।

शिवकुमार ने बताया कि कावेरी नदी पर कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग जलाशय के संबंध में अधिकारी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग को योजनाबद्ध तरीके से लूटने वाले गठजोड़ के खिलाफ राजस्व विभाग में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के आदेश दिए गए हैं।

उनका यह दौरा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ नेतृत्व को लेकर फिर से उभरे सियासी खींचतान के बीच हो रहा है।

पीटीआई जीएमएस केएच

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, Shivakumar to meet party leaders in Delhi