
कोलंबो, 10 फरवरी (पीटीआई) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निर्देश देने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद किया है।
भारत-पाकिस्तान मैच तय कार्यक्रम के अनुसार अब खेला जाएगा, क्योंकि बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने बहिष्कार का अपना आह्वान वापस ले लिया। इससे चल रहे टूर्नामेंट पर मंडरा रहा संकट समाप्त हो गया।
दिसानायके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “कोलंबो में जारी टी20 क्रिकेट विश्व कप में बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन से बेहद खुशी हुई है।”
दिसानायके ने सोमवार रात शरीफ से फोन पर बात कर उन्हें मैच खेलने के लिए मनाने की कोशिश की थी, इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को अपना फैसला बदलने के लिए पत्र लिखा था।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सरकारी विज्ञप्ति में दिसानायके के फोन कॉल की पुष्टि की, जिसके बाद प्रभावी रूप से पाकिस्तान द्वारा किया गया मैच बहिष्कार समाप्त हो गया।
इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसे एक राजनीतिक विरोध के रूप में देखा गया था, जो बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैचों को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, जिसे विश्व क्रिकेट संस्था ने ठुकरा दिया था। पीटीआई कोर एएच एएच
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, Sri Lanka President thanks Pakistan PM for India match boycott withdrawal
