सिंदूर बन गया बारूद: ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का बयान

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this screengrab from a video released by PMO on May 22, 2025, Prime Minister Narendra Modi addresses during the inauguration and foundation stone laying of various development projects, in Bikaner district, Rajasthan. (PMO via PTI Photo) (PTI05_22_2025_000109B) *** Local Caption ***

बीकानेर (राजस्थान), 22 मई (PTI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के पलाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने देख लिया है कि जब ‘सिंदूर’ बारूद बन जाता है, तो क्या अंजाम होता है।

यह बयान उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में दिया। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों को मात्र 22 मिनट में ध्वस्त कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा:

“जो लोग सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें खुद ही मिटा दिया गया।”

“मेरी रगों में खून नहीं, सिंदूर दौड़ता है।”

पाकिस्तान को चेतावनी प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि“अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो करारा जवाब मिलेगा। कब और कैसे, इसका फैसला हमारी सेना करेगी।”

उन्होंने साफ कर दिया:“पाकिस्तान के साथ न बातचीत होगी, न व्यापार। अगर बात होगी, तो केवल पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) की होगी।”

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान की हार पीएम मोदी ने बताया कि भारत की तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी गई, जिन्होंने एक ऐसा जाल बिछाया कि पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीकानेर के नाल एयरबेस को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका।

इसके उलट, पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस ICU में है और बुरी तरह तबाह हो चुका है।

“पाकिस्तान भारत से सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को हथियार बना लिया है,” पीएम मोदी ने कहा।