स्पेनिश फुटबॉल लीग ने अवैध रूप से मैच दिखाने वाले बारों की पहचान के लिए 50 यूरो इनाम की घोषणा की

मैड्रिड, 29 जनवरी (एपी): स्पेनिश फुटबॉल लीग (ला लीगा) ने ऑडियो-विजुअल धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करते हुए अवैध रूप से मैचों का प्रसारण करने वाले प्रतिष्ठानों की पहचान के लिए पुख्ता सूचना देने पर 50 यूरो (लगभग 59 डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी लीग ने बुधवार को दी।

बार, रेस्तरां, सट्टेबाजी केंद्र और इसी तरह के अन्य प्रतिष्ठानों को मैच दिखाने के लिए एक विशेष सब्सक्रिप्शन पैकेज लेना जरूरी होता है। लीग ने बताया कि वैध प्रसारण की स्क्रीन के एक कोने में एक विशेष अक्षर दिखाई देता है, जिससे दर्शक यह पहचान सकते हैं कि प्रसारण कानूनी है या नहीं।

यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि कोई प्रतिष्ठान बिना अनुमति के मैच दिखा रहा है, तो उसे सबूत के तौर पर तस्वीरों के साथ ला लीगा को ई-मेल करना चाहिए, ताकि उल्लंघन की पुष्टि की जा सके।

लीग ने यह भी कहा कि उसके पास एक ऐसा चैनल मौजूद है, जहां प्रशंसक गुमनाम रूप से अवैध प्रसारण की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ला लीगा यूरोप की उन फुटबॉल लीगों में शामिल है, जो पायरेसी और ऑडियो-विजुअल धोखाधड़ी के खिलाफ सबसे सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

(एपी) AM AM AM

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज

SEO टैग्स: #swadesi, #News, Spanish soccer league offers reward of 50 euros for tips to ID bars illegally broadcasting games